ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में पार्किंग को लेकर बवाल, बुजुर्ग का फोड़ा सिर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:28 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:28 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में पार्किंग को लेकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा प्रिसटीन एवेन्यू सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए)के पदाधिकारी व रेजिडेंस के बीच जमकर लात घूंसे चले। दरअसल सोसाइटी के एग्जिट गेट पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गया। थाना बिसरख पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरी घटना?
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एओए के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को सोसायटी के एग्जिट गेट के रास्ते में दो गाड़ियां खड़ी हुई थी। सोसाइटी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने वाहन स्वामियों से गाड़ी हटाने को कहा लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं हटाई। इस पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस बुलाकर गाड़ियों को हटवा दिया। पुलिस द्वारा गाड़ी हटवाने से नाराज अभिषेक, सुरेश पाल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने एओए के पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की शुरू कर दी। दोनों आरोपियों ने एओए के सदस्य कमल चौधरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
Greater Noida News
बुजुर्ग का कुर्सी से फोड़ा सर
अभिषेक सिंह ने एग्जिट गेट के बाहर रखी कुर्सी उठाकर सीनियर सिटीजन पीके शर्मा को मार दी। इस दौरान अभिषेक सिंह ने सोसाइटी में बाहरी लोगों को भी बुला लिया। वहीं अभिषेक सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह कुछ लोगों के साथ गाड़ी खड़ी करने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सुरेश कुमार सिंह, कमल चौधरी, ईश्वर सिंह, पीके शर्मा आदि ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने का प्रयास किया। एग्जिट गेट पर कमल चौधरी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका गला दबा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद था। इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Greater Noida News