ग्रेटर नोएडा में युवकों की दबंगई, कहा-'टोल मांगा तो जान से मार देंगे’
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:52 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:52 PM
Greater Noida News :लुहारली टोल बूथ पर स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों के बीच विवाद की घटनाएं थम नहीं रही हैं। टोल मांगने पर कार सवार युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की पूरी घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस संबंध में एक नामजद सहित कई युवकों के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लुहारली टोल बूथ पर कर्मचारियों से मारपीट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोलकर्मी अरिजीत दास गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रात करीब 12 बजे एक कार टोल बूथ पर पहुंची। टोल कर्मियों ने जब उसे टोल टैक्स देने के लिए कहा तो वह पुरानी पर्ची दिखाने लगा और पैसे देने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने जब उससे पैसे मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा और फोन कर अपने साथियों को मौके को बुला लिया। मौके पर पहुंचे युवकों ने टोल पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सिक्योरिटी गार्ड गिरीश कुमार व टोलकर्मी दीपांशु घायल हो गए। अरिजीत दास गुप्ता का आरोप है कि युवकों को टोल पर जो भी कर्मचारी मिला उन्होंने उसके साथ ही मारपीट की।
दबंगों ने कंट्रोल रूम में घुसने का किया प्रयास Greater Noida News
इस दौरान युवकों ने कंट्रोल रूम में अंदर घुसने का भी प्रयास किया। कार सवार युवक ने खुद का नाम आकाश निवासी कोट गांव बताते हुए कहा कि अगर आगे से किसी ने उसकी गाड़ी रोकी तो वह जान से मार देगा। मारपीट की इस घटना के बाद से टोलकर्मियों में भय व्याप्त है। पीडि़त ने पुलिस को टोल पर हुए हंगामें व मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।