दबंगों ने ऑफिस में बोला धाबा, मालिक की जमकर कर दी पिटाई
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:29 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:29 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि ग्रेटर नोएडा के ऑफिस में दबंगों ने धाबा बोल दिया और मालिक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला थाना रबूपुरा क्षेत्र के भाईपुर रोड पर स्थित हीरो बाइक एजेंसी का बताया जा रहा है। जहां पर दबंगों ने धावा बोलकर गाली-गलौज करते हुए मालिक की खूब पिटाई कर दी। एजेंसी संचालक का आरोप है कि आरोपी उन पर रंगदारी देने का दबाव बना रहे थे।
जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार
भाईपुर रोड रबूपुरा में सोनू शर्मा की हीरो बाइक की ध्रुव एजेंसी है। 12 जुलाई के दोपहर को उनकी एजेंसी के ऑफिस में अकरम, अनस, सरवर व अन्य पांच अज्ञात लोग जबरन घुस आए। इन लोगों ने आते ही उनसे खर्चा पानी देने की मांग की। उन्होंने जब पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड, चाकू, लाठी आदि से हमला बोल दिया। आरोपियों ने एजेंसी संचालक सोनू शर्मा, कर्मचारी सौरभ आदि की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित सोनू के मुताबिक आरोपी गुंडा प्रवृत्ति के लोग हैं और आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। थाना रबूपुरा प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।