चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चलाने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक घायल
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:18 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:18 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के म्याना गांव में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान चोरी से ट्यूबवेल चलाए जाने का मामला पकड़े जाने के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व बल्लम चले। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक भी घायल हो गया। थाना रबूपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
Greater Noida News
ट्यूबवेल चोरी पर दो पक्षों में हुई लड़ाई
ग्रेटर नोएडा के ग्राम म्याना निवासी ओमन पुत्र रतन सिंह के खेत में चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चल रही थी। इस दौरान बिजली विभाग ने छापा मारकर बिजली चोरी के मामले को पकड़ लिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों के जाने के बाद ओमन ने पड़ोसी रिंकू, जीतू, दिनेश पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली चोरी की सूचना देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में वाद-वाद ने गंभीर रूप धारण कर लिया और जमकर लाठी डंडे चलने लगे।
क्या है पूरी घटना
जीतू पक्ष का आरोप है कि झगड़े के दौरान संजू घर से बंदूक ले आया और उसके भाई रिंकू पर गोली चला दी। गोली उसके भाई की जांघ में लगी और वह लहू लुहांन होकर गिर गया। परिजन जब उसे उठाकर अस्पताल ले जाने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष के ओमन सिंह का कहना है कि वह 30 जून की शाम को अपने खेत में पानी दे रहा था इस दौरान गांव के ही रिंकू, जीतू, नरेश आदि उसके खेत पर आए और अपने खेत में पानी देने को कहने लगे। उसके बेटे मनोज ने कहा कि जब हमारे खेत में पानी लग जाएगा उसके बाद तुम अपने खेत में पानी भर लेना। इस बात को लेकर सभी लोग आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News