भाजपा नेता गौरव भाटिया का होली के बहाने हुआ समझौता, गले मिले सभी वकील
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:15 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:15 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों होली की चमक सभी जगह देखी जा रही है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में स्थित जिला कचहरी में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने पहुंचकर वकीलों के साथ सारे गिले-शिकवे दूर किए।
वकीलों ने होली मिलन का किया आयोजन
ग्रेटर नोएडा में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय गौतमबुद्धनगर में वकीलों ने होली मिलन समारोह का शुक्रवार को आयोजन किया। ग्रेटर नोएडा में हुए वकीलों के होली मिलन में भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने ग्रेटर नोएडा पहुंचे।
Greater Noida News
गौरव भाटिया को गले लगा कर किए विवाद खत्म
इस दौरान उन्होंने जिला बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों के साथ अपने सभी गिले-शिकवे दूर किए। गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी गौरव भाटिया के गले लगकर सभी विवादों को खत्म किया।
बुधवार को वकीलों से हुई थी कहासुनी
दरअसल, बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित सूजरपुर जिला न्यायालय में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की वहां मौजूद वकीलों से कहासुनी हो गई थी। गौरव सूरजपुर कोर्ट में कुछ काम के सिलसिले में पहुंचे थे और इस दौरान यहां वकीलों की हड़ताल चल रही थी। कहा जा रहा है कि इस दौरान किसी बात को लेकर कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और गौरव भाटिया के बीच नोकझोंक हो गई। आपको बता दें कि कोर्ट के स्थानीय वकील कई मुद्दों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय बार अध्यक्ष और अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें हड़ताल का हवाला देते हुए काम करने से रोका था। गौरव भाटिया अपने केस की सुनवाई के लिए जिद करने लगे। देखते ही देखते यह बातचीत कहासुनी में बदल गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नोकझोंक पर उतारू हो गए। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में मौजूद वकीलों ने गौरव भाटिया का विरोध किया और उन्हें काला बैंड उतारने के लिए कहा था। परिणामस्वरूप काफी हंगामा हुआ।