ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:56 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:56 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छिनेती की दो वारदातों को अंजाम दिया। बदमाश एक युवती व युवक से आई फोन मोबाइल छीनकर फरार हो गए। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-11 मेट्रो चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश ने एक युवती से उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गया।
Greater Noida News
आपको बता दें कि सेक्टर-12 निवासी अलीशा गहलोत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 21 अगस्त की सुबह जिम करके अपने घर के लिए जा रही थी। वह जैसे ही मेट्रो चौराहे से थोड़ा आगे पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसके हाथ से एप्पल आईफोन 15 प्रो छीन लिया और फरार हो गया। पीडि़ता के मुताबिक भागते हुए उसने बदमाश की बाइक का नंबर याद कर लिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता द्वारा उपलब्ध कराए गए बाइक नंबर के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। वहीं थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के बाहर रात्रि में घूम रहे सौरभ सिंह का मोबाइल फोन दो बाइक सवार लूट कर ले गए। सौरभ के मुताबिक वह अपनी सोसाइटी के बाहर टहल रहे थे और फोन पर अपनी बहन से बात कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।