बड़ी खबर : सिपाही भर्ती पेपर लीक का दूसरा मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:32 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:32 PM
Greater Noida News : सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के दूसरे मास्टरमाइंड रवि अत्री को यूपी एसटीएफ की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसे यूपी एसटीएफ की टीम ने ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने पकड़े गए आरोपी के पास से तीन प्रश्न पत्र, एक मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव और एक मेट्रो पास बरामद किया है। आरोपी रवि अत्री ने सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को ट्रंक बॉक्स खोलकर उसमें से पेपर निकालकर लीक किया था।
Greater Noida News
कोटा में परीक्षा माफियाओं से मिला
यूपी एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर मामले का मुख्य आरोपी रवि अत्री ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के बस स्टेशन पर आने वाला है। इस पर एसटीएफ की टीम ने आवश्यक बल का प्रयोग कर उसे बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि अत्री ने बताया कि वर्ष 2006 में गौतमबुद्घनगर के एक इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा में पास होने के बाद वह मेडिकल की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा चला गया था। वहीं से वह परीक्षा माफियाओं के संपर्क में आ गया और विभिन्न परीक्षाओं में सॉल्वर बनकर बैठने लगा।
पहले भी जा चुका है जेल
आपको बता दें कि वर्ष 2012 में नीट पीजी की परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में दरियागंज क्राईम ब्रांच दिल्ली से वह जेल भेजा गया था और इसी वर्ष एसबीआई की परीक्षा का पेपर आउट कराने में थाना शाहबाद डेरी, दिल्ली से जेल गया था। वर्ष 2015 में वह एआईपीएमटी का पेपर आउट कराने में थाना पीजीआईएमएस रोहतक, हरियाणा से अपने साथियों के साथ जेल गया था।