बड़ी खबर : गलगोटिया व आईआईएमटी में एग्जाम देने आए छात्रों के मोबाइल व लैपटॉप चोरी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:56 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:56 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया कॉलेज व आईआईएमटी कॉलेज के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन व सामान से भरे बैगों पर हाथ साफ कर दिया। छात्र परीक्षा देने के लिए इन कॉलेज में आए थे और अपने सामान को कार में रखकर भीतर चले गए थे।
क्या है पूरी घटना
इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है। रेवाड़ी हरियाणा निवासी देव शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 19 जून को कुछ छात्र परीक्षा देने के लिए गलगोटिया कॉलेज व आईआईएमटी कॉलेज आए थे। छात्रों ने अपने मोबाइल फोन लैपटॉप व सामान से भरे बैग कार में रख दिए और परीक्षा देने चले गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
परीक्षा देने के बाद जब वह लौटे तो उन्हें कार के शीशे टूटे हुए मिले। कार में रखा एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन व सामान से भरे बैग गायब थे। बैग में कुछ छात्रों के ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मेट्रो कार्ड, एटीएम कार्ड व नगदी भी रखी हुई थी। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाल रही है। Greater Noida News