ग्रेटर नोएडा में बड़ा फर्जीवाड़ा, विधवा महिला की चोरी से बेची लाखों की जमीन
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:45 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:45 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में विधवा महिला की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को थाना जेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड, पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड, 107000 रुपए की नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों की तलाश करते थे जो अपनी जमीन की देख-रेख के लिए लंबे समय तक नहीं आते थे।
गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि जेवर निवासी गौतम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसी महिला की जमीन बेच कर उससे 21 लाख रुपए हड़प लिए। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुलिस ने विवेचना के बाद नीतू, जयवीर सिंह, ओमवीर उर्फ भूरा कुमार, सौरभ कुमार, रिंकू उर्फ देवी चरण राम, राहुल भाटी व प्रथम भाटी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कानपुर गांव रबूपुरा निवासी श्रीमती नीरज के पति की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी उनकी जमीन नीरज और वैभव के नाम ट्रांसफर हो गई थी।
श्रीमती नीरज अपने परिवार के साथ पिछले काफी समय से दादरी में रह रही है। गांव में अपनी साढ़े 14 बीघा जमीन की देखने के लिए उन्होंने योगेश को जिम्मेदारी दी हुई थी। यह जानकारी मिलने पर पकड़े गए आरोपियों ने सीमा व उसके बेटे प्रथम भाटी के आधार कार्ड में नाम पता बदलवाकर पैन कार्ड बनवाया और इन्हीं दस्तावेज को आधार पर बैंक में खाता भी खुलवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने श्रीमती नीरज की साढे 14 बीघा जमीन का सौदा गौतम सिंह से 2 करोड़ 38 लाख रुपए में कर दिया। आरोपियों ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर गौतम सिंह को दिखाए।
विधवा महिला के साथ की थी धोखाधड़ी
संतुष्ट होने पर गौतम सिंह ने 21 लाख रुपए आरोपियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया। पैसे देने के बाद गौतम सिंह जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें योगेश मिला। योगेश ने उन्हें बताया कि यह जमीन श्रीमती नीरज और वैभव के नाम पर है। जालसाजी का शिकार बने गौतम ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रिंकू पुत्र मामराज श्रीमती सीमा वांछित चल रही है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीनों की रजिस्ट्री कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का काम कर रहे हैं। Greater Noida News