ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल पर बड़ा एक्शन, विज्ञापन लगाने पर मोटा जुर्माना
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:08 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:08 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्कूल पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्कूल पर मोटा जुर्माना लगाया है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पांच में स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जुर्माना लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक एस्टर पब्लिक स्कूल ने नॉलेज पार्क 5 के 45 मीटर रोड के केंद्रीय वर्ग में अपने स्कूल के विज्ञापन लगा रखे थे।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कड़ा एक्शन
बता दें अवैध रूप से लगाए गए इन विज्ञापनों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक्शन लेते हुए एस्टर पब्लिक स्कूल पर 4 हजार का जुर्माना लगाया है। एस्टर पब्लिक स्कूल ने पिछले महीने भी सेंट्रल वर्ष में दो विज्ञापन बोर्ड लगाए थे। जिसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विस डिपार्टमेंट ने हटाते हुए स्कूल को नोटिस जारी किया था। लेकिन एक बार फिर एस्टर पब्लिक स्कूल ने इस स्थान पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के विज्ञापन बोर्ड लगा दिया। जनसुनवाई के दौरान की गई शिकायत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए विज्ञापन हटवाया और एस्टर पब्लिक स्कूल पर 4 हजार का जुर्माना लगाया। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।