दादरी के नवीन अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, इलाज में लापरवाही बरतने पर एफआईआर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:43 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:43 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी (Dadri) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने के आरोप में दादरी स्थित नवीन अस्पताल के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दादरी कोतवाली के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि, रामकुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मनीष कुमार पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 21 वर्ष 25 मई को 2 बजे के करीब किसी आवश्यक कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुर्जा जा रहा था। बुलंदशहर बाईपास के पास एक अज्ञात कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।
कार चालक मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मनीष के साथी द्वारा उनके परिजनों को दी गई। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मनीष को एंबुलेंस की सहायता से बुलंदशहर के बनारसी दास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि मनीष के पैर में हल्की चोट है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को घर भेज दिया गया। पीडि़त के अनुसार मनीष के पैर में दर्द होने के चलते 25 मई की रात को उसे दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवारजनों का आरोप है कि पूछने पर डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की स्थिति सामान्य है।
Greater Noida News
मरीज को किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की जरूरत नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त के अनुसार 28 मई को मनीष की उपचार के दौरान नवीन अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीडि़त ने नवीन अस्पताल के मालिक, डॉक्टर और नर्स के खिलाफ लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार चालक तथा नवीन अस्पताल के मालिक, डॉक्टर तथा स्टाफ के खिलाफ धारा 304 -ए सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।