गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मॉल हुआ बंद
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:54 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:54 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में हुए हादसे के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा के इस गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल को सुरक्षा कारणों के चलते बंद करने के आदेश दिए हैं।
Greater Noida News
इसके बाद मॉल को चारों तरफ से कवर कर के पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मॉल के कंस्ट्रक्शन सेफ्टी, फायर सेफ्टी और लिफ्ट सेफ्टी की विस्तृत जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस कमिश्नर की ये कार्रवाई रविवार को हुए हादसे के बाद की गई है।
मॉल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
आपको बता दें कि पुलिस की शुरुआती जांच में मॉल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बिसरख थाना में मॉल के मालिक प्रदीप अग्रवाल और शीतल अग्रवाल के साथ मॉल के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कल मॉल में हुए हादसे में मॉल के पांचवें फ्लोर से लोहे का ग्रिल करने से माल के कॉमन एरिया में मौजूद हरेंद्र भाटी और शकील की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जांच में जुटी पुलिस
गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में हुए हादसे के बाद हादसा देख मॉल के मेंटीनेंस अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मॉल के पांचवें फ्लोर पर लिफ्ट के चारों तरफ लोहे की ग्रिल से शेड बना हुआ था। दोपहर करीब 12:15 बजे इसी शेड के पीछे और साइड का हिस्सा अचानक टूटकर फर्स्ट फ्लोर पर गिर गया। यहां एस्केलेटर के पास खड़े हरेंद्र भाटी और शकील इसकी चपेट में आ गए। दोनों गाजियाबाद के रहने वाले थे।
रविवार को हुआ था हादसा
आपको बता दें कि रविवार को मॉल के वॉकिंग कॉमन एरिया में अचानक छत से ग्रिल गिर गई थी। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर जान चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ग्रिल सीधा मॉल में घूम रहे दो युवकों के ऊपर गिरा, यह इतनी तेजी से गिरा कि उनकी तुरंत ही मौत हो गई। दोनों युवक ऐक्सलरेटर के पास ही खड़े थे।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।