ग्रेटर नोएडा में शातिर चोरों का कमाल, कोर्ट रूम से गायब हुआ सामान
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:48 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:48 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में चोरों ने कड़ी सुरक्षा वाले न्यायालय में भी सेंध लगा दी चोरों ने कोर्ट में चेंबर का ताला तोड़कर कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में न्यायालय के रीडर ने थाना कासना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शातिर चोरों ने न्यायालय को भी नहीं बख्शा Greater Noida News
आपको बता दें कि सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय के कमर्शियल कोर्ट संख्या एक के रीडर राजेश बाबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सुबह कार्यालय आया। उसने कर्मचारी विनोद कुमार के द्वारा मुख्य दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद जब वह अंदर गया तो कोर्ट रूम का दरवाजा खुला हुआ था और कमर्शियल कोर्ट संख्या एक के पीठासीन अधिकारी के चेंबर का ताला टूटा हुआ था।
कोर्ट से गायब हुआ जरूरी सामान
जब वह कोर्ट के अंदर आया तो उसे कंप्यूटर व कंप्यूटर से संबंधित सामान गायब मिला। उसने तुरंत पीठासीन अधिकारी को चेंबर का ताला टूटने की सूचना दी। रीडर राजेश बाबू के मुताबिक चोर कमर्शियल कोर्ट से कंप्यूटर में अन्य सामान को चोरी कर ले गए हैं। कड़ी सुरक्षा वाले न्यायालय में चोरी की घटना से तरह-तरह की चर्चा है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।