ग्रेटर नोएडा में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
UP News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:20 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:20 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के कासना कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
Greater Noida News
क्या है पूरी घटना
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को खबर मिली कि कस्बे में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मृतक की पहचान 32 साल राकेश पुत्र सतपाल निवासी ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरधना मेरठ के रूप में हुई राकेश किसी फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता था। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो कर