ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुआ ये अंजाम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:52 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:52 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के आमका फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे हुई ये पूरी घटना?
दरअसल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ग्राम कैलाशपुर निवासी पवन पुत्र प्रकाश शर्मा मंगलवार को आमका रेलवे फाटक पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह तेज गति में आ रही ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पवन की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजनों में हाहाकार मच गया। Greater Noida News