रील के चक्कर में खतरे में डाली जान, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, वीडियो वायरल
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:28 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:28 AM
Greater Noida News : आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, ऐसे में लोग चंद व्यूज पाने की चाह में अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे है। कभी ट्रेन की छत पर चढ़कर वीडियो बनाएंगे, तो कभी बस और बाइक पर स्टंट करते हुए। ऐसे ही मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से आया है। जहां एक युट्यूबर ने चंद लाइक और व्यूज हासिल करने के चक्कर में सारी हादें पार कर दी। दरअसल युवक फेमस होने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Greater Noida News
मोबाइल टावर पर चढ़ा युट्यूबर
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट तिगड़ी गांव में एक युट्यूबर व्यूज पाने के लिए अपने साथी के साथ वहां लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहीं उसका साथी नीचे ही खड़ा लाइव वीडियो शूट कर रहा था। लेकिन इसी दौरान लोग पहुंच गए, जिन्हें देख यूट्यूबर का साथी तो भाग गया और यूट्यूबर पर ऊपर टावर में ही फंस गया। आखिरकार 5 घंटे के मशक्कत बाद पुलिस की मदद से उस यूट्यूबर को नीते उतरा गया।
[video width="1280" height="720" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-01-at-12.05.19-PM.mp4"][/video]
कौन है ये यूट्यूबर
मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा यूट्यूबर का नाम नीलेश्वर बताया जा रहा है, जो अपना यूट्यूब अकाउंट नीलेश्वर22 के नाम से चलता है और उसके 8.87 हजार सब्सक्राइबर हैं। नीलेश्वर अपने मोबाइल का व्यूज बढ़ाने के लिए अपने एक साथी के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगड़ी गांव पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया, नीचे उसका दोस्त सारी घटना का वीडियो बनाकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। इतने में वहां कुछ लोग पहुंच गए और उससे पूछताछ करने लगे। जिसके बाद घबराकर उसका साथी भाग गया और नीलेश्वर टावर पर ही फंसा रह गया। नीलेश्वर को टावर में फंसा देख लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और कोतवाली बिसरख पुलिस को भी सूचना दे दी गई। 5 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद काफी मशक्कत के बाद नीलेश्वर को पुलिस नीचे उतरने में कामयाब रही। Greater Noida News