ग्रेटर नोएडा में अवैध सामान के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:08 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:08 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में चोरी के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख का है। जहां पुलिस ने बाइक समेत एक चोर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पकड़े गए बदमाश पास से ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद की है।
पुलिस ने चोर को धर दबोचा
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में रोजा गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी की चोरी की बाइक पर सवार एक बदमाश तिलपता की तरफ जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टीवीएस बाइक पर सवार युवक को दबोच लिया तलाशी में इसके पास से तमंचा का कारतूस बरामद हुई।
Greater Noida News
चोर के पास से बरमाद हुआ अवैध सामान
पूछताछ में पकड़े गए अपना नाम राजकुमार पुत्र कालीचरण निवासी जनपद कासगंज बताया। पूछताछ में राजकुमार ने स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है उसने यह बाइक मई महीने में अजनारा मार्केट से चोरी की थी। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़ा गया राजकुमार चोरी की बाइक पर सवार होकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। Greater Noida News