ग्रेटर नोएडा में मामूली से बात पर शख्स की कर दी पीटाई, आरोपी फरार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:19 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:19 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के सरस्वती कुंज में प्लॉट में मिट्टी का भराव कर रहे एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने गाली-गलौज व मारपीट करके बूरी तरीके से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने तक की धमकी दी और इसके बाद वह फरार हो गए।
Greater Noida News
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि इस मामले में जानकारी मूल रूप से शशि गार्डन दिल्ली निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका सरस्वती कुंज में एक प्लॉट है। एक जुलाई को वह अपने प्लॉट में मिट्टी का भराव करवा रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले केशव, राहुल, धीरज व इनके पिता सतीश उसके प्लॉट पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उसने जब गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में उसे चोटे आई। मारपीट करने के बाद पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। थाना पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Greater Noida News