दोस्त दोस्त ना रहा! चंद पैसों के लिए दिखाई अपनी औकात
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:53 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:53 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के खिलाफ कमरे से नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके दोस्त ने उसके मोबाइल फोन से अलग-अलग जगह पर ट्रांजैक्शन कर 54,620 रुपए भी खर्च कर दिए हैं।
शख्स के ऑफिस जाते ही मारा बड़ा हाथ
सूरजपुर स्थित बाराही गली में किराए पर रहने वाले अली मोहम्मद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके साथ पश्चिमी चंपारण बिहार निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव भी रह रहा था। 11 जून को वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। इस दौरान वह अपना मोबाइल फोन कमरे पर भूल गया। उसने अपने दोस्त अरुण को कमरे पर रखे बैग व मोबाइल फोन को ऑफिस देकर जाने को कहा। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उसके ऑफिस में बैग व मोबाइल फोन पहुंचाने का आश्वासन दिया लेकिन वह उसके ऑफिस नहीं पहुंचा।
चुराए पैसे देने से किया साफ इंकार
अरुण कुमार श्रीवास्तव कमरे में रख बैग से 20 हजार रुपए व मोबाइल फोन को निकालकर ले गया। बाद में पता चला कि उसने उसके मोबाइल फोन से 54,620 रुपए भी अलग-अलग ऑनलाइन भेजे हैं। पीड़ित अली मोहम्मद के मुताबिक उसने कई बार अरुण कुमार श्रीवास्तव को अपना फोन व पैसे लौटाने को कहा लेकिन उसने देने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।