सीबीएसई बोर्ड में कम नंबर मिलने पर 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:17 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:17 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां एक सीबीएसई बोर्ड 12वीं की छात्रा ने एक खौफनाक कदम उठाया है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौड सिटी-2 की सोसायटी में रहने वाली छात्रा ने 16 मई को 10वीं मजिंल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा की रहने वाली लड़की को सीबीएसई बोर्ड कम नंबर मिले थे, जिसे बाद वह बहुत ही दुखी थी। लड़की नंबर कम आने से इतनी निराश हुई की उसे 10वीं मजिंल से छलांग लगा दी, गंभीर अवस्था में छात्रा के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Greater Noida News
पुलिस ने शुरू की जांच
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड सिटी-2 में स्थित एग्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी में परिवार के साथ रहने वाली एक छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा के 12वीं के परीक्षा परिणाम में कम नंबर आए थे, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। छात्रा के माता-पिता एक कॉलेज में प्रोफेसर बताए जा रहे हैं। छात्रा को 12वीं में 80 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। जिसके बाद वह डिप्रेशन में चल रही थी। छात्रा द्वारा आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Greater Noida News