ग्रेटर नोएडा में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 10 कोचिंग सेंटर पर लगा ताला
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:58 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:58 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के 10 कोचिंग सेंटर को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के ये कोचिंग बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। प्रशासन इन सभी शनिवार को इल लीगल कोचिंग पर ताला लगाने का फैसला लिया है। इसी के साथ उन्हें 6 अगस्त तक जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी लगातार बिना मानक के संचालित हो रही कोचिंग को सील करने की कार्रवाई कर रही है।
Greater Noida News
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी में 10 कोचिंग सेंटर को बंद कराया गया है। इसके साथ ही कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है कि वह बिना मानक पूरे किए कैसे कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। सभी संचालकों को 6 अगस्त तक जवाब देने का वक्त दिया है।
शहर में अवैध कोचिंग सेंटरों की भी भरमार Greater Noida News
आपको बताते चले कि दिल्ली के बेसमेंट में हुई घटना के बाद से जिला प्रशासन की ओर से अवैध रूप से कोचिंग का संचालन करने वालों पर कार्रवाई की गई है। अब तक करीब 22 कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई हो चुकी है। सात से आठ कोचिंग को सील कर दिए गए है। शहर में अवैध कोचिंग सेंटरों की भी भरमार हैं। दादरी, जेवर, जारचा, बिसरख समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में और भी ज्यादा भयावह हालात है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।