ग्रेटर नोएडा में स्कीम के टोकन कर्मचारियों ने किये चोरी, 11 पर केस दर्ज
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:30 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:30 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एशियन पेंट्स लिमिटेड कंपनी में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों द्वारा पेंट की बाल्टी में पेंटर्स के लिए रखने वाले टोकन चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा थाना कासना में 11 कर्मचारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पेंट बाल्टी से चोरी हुआ टोकन
एशियन पेंट कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर रोहन वालिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कंपनी द्वारा 20 लीटर की पेंट बाल्टी को भरने के दौरान उनमें पेंटर्स के लिए एक टोकन रखा जाता है। पिछले कुछ समय से कंपनी को शिकायत मिल रही थी कि पेंट की बाल्टी में टोकन नहीं निकल रहा है। शिकायत के बाद उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि कंपनी में कार्यरत कुछ अस्थाई कर्मचारी टोकन चोरी करने का काम कर रहे हैं। अस्थाई कर्मचारी सचिन, आशु, निखिल ने पूछताछ में बताया कि कुछ अन्य कर्मचारी भी टोकन चोरी कर रहे हैं।
Greater Noida News
चोरी में इन लोगों का नाम शामिल
प्रोडक्शन मैनेजर के मुताबिक कंपनी में कार्यरत अस्थाई कर्मचारी आशु, निखिल, पंकज कुमार, मनीष कुमार, दुष्यंत, प्रताप, पंकज कुमार, अंकित कुमार, अनिकेत कुमार, सौरभ गौर, भरत कुमार आदि टोकन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। मामला खुलने पर आरोपियों ने कंपनी में आना बंद कर दिया। प्रोडक्शन मैनेजर के मुताबिक आरोपियों ने टोकन चोरी कर कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया है। थाना कासना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। Greater Noida News