नीट परीक्षा धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई, दादरी में प्रदर्शन
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:26 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:26 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में सामजवादी छात्र सभा के नेताओं ने सोमवार 24 जून को नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। छात्रसभा के नेताओं ने नीट परीक्षा को रद्द करने ओर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Greater Noida News
दादरी में पैदल मार्च निकाला
आपको बता दें कि नीट की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर सोमवार को समाजवादी छात्र सभा ने दादरी में पैदल मार्च निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है, कोई भी परीक्षा बिना धांधली के पूरी नहीं होती है। इस कारण से मेधावी छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कोई भी परीक्षा पूरी नहीं हो सकी है। शिक्षा क्षेत्र में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। नीट परीक्षा में धांधली भाजपा सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल
इस मौके पर मुख्य रूप से सुधीर भाटी, मोहित नागर, हारुन सैफी, कपिल गौतम, मनवीर नागर, विपिन कसाना, वंश, प्रीत अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे। Greater Noida News