ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आदेशों की उड़ी धज्जियां, सख्ती के बावजूद अवैध विद्युत से जगमगा रहे डूब क्षेत्र
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:34 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:34 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रशासन तथा प्राधिकरण द्वारा रोक के बावजूद डूब क्षेत्र में खुलेआम विद्युत आपूर्ति हो रही है। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के कई कर्मचारियों की सांठगांठ से डूब क्षेत्र अवैध विद्युत आपूर्ति से जगमग हो रहा है। बताया जा रहा है इस अवैध उगाही में एनपीसीएल के चंद कर्मचारी व अधिकारी भी बंदरबांट कर रहे हैं।
आदेश जारी करने के बावजूद बाज नहीं आ रहे लोग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब तीन महीने पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन काटने तथा कोई भी नया कनेक्शन जारी न करने के सख्त आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक कनेक्शन काटने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जा रही है। जहां से अवैध वसूली हो रही है उनके कनेक्शन नहीं काटे गए हैं।
अवैध कनेक्शन के मुद्दों पर अधिकारी की चुप्पी
उल्लेखनीय है कि सिर्फ कुलेसरा गांव में ही एनपीसीएल के 1000 से अधिक विद्युत कनेक्शन है। इसके अलावा सुत्यिाना तथा जलपुरा आदि गांव में भी हजारों अवैध कनेक्शन है। मजेदार बात तो यह है कि एनपीसीएल के अधिकारी अवैध कनेक्शन के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। कल उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की बैठक में भी डूब क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन का मामला प्रमुखता से उठाया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि एनपीसीएल की सांठगांठ से डूब क्षेत्र में हजारों विद्युत कनेक्शन लगे हुए हैं। प्राधिकरण के आदेश बाद भी कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं।