ग्रेटर नोएडा में गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी की हत्या
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:18 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:18 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पार्क में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। शव को देखकर आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पास खड़े लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने पार्क में आज दोपहर को अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक गृह मंत्रालय से रिटायर्ड है, तथा ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का बयान
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने पार्क में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक सोसाइटी के D टावर का निवासी है और रोज सुबह पार्क में टहलने आता था। मामले की शुरूआती जांच में गोली मारकर हत्या प्रतीत हो रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।