हाईसिक्योरिटी सेल में एल्विश, जमानत पर नहीं हो पाई सुनवाई
Elvish Yadav Quits YouTube
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:22 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:22 PM
Elvish Yadav : यू-टयूबर और बिग बॉस फेम एल्विश यादव को ग्रेटर नेाएडा स्थित लुक्सर जेल की हाई सिक्योरिटी बैरिक में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय गौतमबुद्धनगर में वकीलों की हड़ताल के कारण एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब कल एल्विश की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। यूथ आइकॉन के रूप में जाने वाले मशहूर यूट्यूबर और एल्विश यादव को रेव पार्टियों में सांपों के जहर के इस्तेमाल के आरोप में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Elvish Yadav
इन धाराओं से होगी एल्विश को परेशानी
एल्विश यादव पर पुलिस ने एनडीपीएस 8, 20, 27, 27ए, 29, 30, 32 धाराएं लगाई हैं। कानून के जानकार कहते कि इन धाराओं से एल्विश को सबसे ज्यादा परेशान हो सकती है। क्योंकि एनडीपीएस एक्ट नॉन बेलेबल है और इसमे कम से कम दस साल की सजा है। लेकिन जो पदार्थ बरामद होता है उसकी कैपेसिटी क्वांटिटी और क्वालिटी पर डिपेंड करता है। मिनिमम क्वांटिटी होने पर न्यायाधीश जमानत दे सकते हैं।
पूछताछ के बाद हुई थी गिरफ्तारी
डीसीपी नोएडा जोन विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने एल्विश यादव को रविवार को पूछताछ के लिए सर्फाबाद के एक फार्म हाउस में बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर, मेडिकल कराने के बाद एल्विश को सूरजपुर डिस्ट्रिक कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीसीपी ने बताया कि एल्विश व 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली 49 में पीपल फॉर एनिमल संस्थान ने सांपों के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में चार सपेरे समेत पांच लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं और अब एल्विश की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि एल्विश से पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया गया है। सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश के खिलाफ एनडीपीएस की धाराएं 820 27 27 ए 29 30 32 बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस वीडियो फुटेज का अवलोकन कर रही है और प्रत्येक की भूमिका की जांच की जा रही है। जिसके नाम सामने आएंगे उनसे पूछताछ की जाएगी।