एल्विश के बाद अब उनके साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
Elvish Yadav
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:32 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:32 PM
Elvish Yadav : सांप और उनका जहर सप्लाई करने के मामले में जेल की हवा खा रहे फैसम यूट्यूबर एल्विश यादव के बाद अब उनके साथियों की परेशानियां बढ़ने वाली है। दरअसल यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की ओर से उनके साथियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में 19 मार्च की रात को एल्विश के एक साथी ईश्वर से नोएडा पुलिस ने पूछताछ शुरू की है, जो काफी लंबी चली। इसके अलावा अब सिंगर फाजिलपुरिया भी पूछाताछ के लिए नोएडा पुलिस के सामने आ सकते हैं। फिलाहाल इस बात की पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है।
Elvish Yadav
नोएडा पुलिस ने शुरू की पूछताछ
आपको बता दें बिग बॉस ओटीटी विजेता और फैमस यूट्यूबर एल्विश यादव को रविवार को रेव पार्टी में सांपों के जहर के सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।वहीं मंगलवार देर रात को पुलिस की ओर से इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया है। जिसमें सबसे पहला नाम ईश्वर और एक अन्य शख्स का नाम समाने आय है, जिन्हें नोएडा पुलिस ने बुलाया और उससे कोतवाली सेक्टर 20 में पूछताछ शुरू की है। बताया जाता है कि इस जांच के दौरान ईश्वर नामक एक शख्स का बार-बार जिक्र किया गया था, जिस वजह से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Elvish Yadav
दो लोगों से की जा रही पूछताछ - डीसीपी
यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद इस पूरा मामले पर नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में ईश्वर के साथ दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलाहाल दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसके साथ ही सिंगर फाजिलपुरिया से भी पूछताछ होने की बात से भी उन्होंने फिलाहल मना कर दिया है।