CBSE का एक्शन : नोएडा के बड़े स्कूल की मान्यता रद्द, यूपी के तीन स्कूल शामिल
CBSE Big Action
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:28 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:28 PM
CBSE Big Action : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित एक नामी स्कूल की मान्यता को CBSE ने रद्द कर दिया है। CBSE के इस सख्त कदम से ग्रेटर नोएडा के इस नामी स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्कूल की मान्यता रद्द होने की खबर लगती ही बच्चों के अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। CBSE ने देश भर के जिन 20 स्कूलों की मान्यता रद्द की है उनमें यूपी के 3 स्कूल शामिल है।
ग्रेटर नोएडा में है स्कूल
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित नामी स्कूल ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल की मान्यता को CBSE ने रद्द कर दिया है। ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 2 में स्थित है। इसके साथ ही यूपी के 3 स्कूलों की मान्यता भी CBSE ने रद्द की है। इसमें बुलंदशहर का लॉयड पब्लिक स्कूल, गाजिपुर का क्रिसेंट कॉन्वेट स्कूल भी शामिल है। CBSE की इस बड़ी कार्रवाई से नियमों को ताक पर रख कर चल रहे स्कूलों में हड़कंप मच गया है। CBSE ने इन स्कूलों में कई खामिया पाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
[caption id="attachment_149301" align="aligncenter" width="402"] Trinity World School[/caption]
CBSE ने क्यों की कार्रवाई
भारत में कई स्कूल आपको ऐसे देखने मिल जाएगे जिन्हें सीबीएसई बोर्ड की ओर से मान्यता प्राप्त हैं। इन स्कूलों को सही ढंग से चलाने के लिए सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की ओर से समय-समय पर जरूरी गाइडलाइंस जारी की जाती है। इसी कड़ी में सीबीएसई बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों की चोरी-छुपे इंस्पेक्शन किए गए थे, जिसमें यह पाया गया है कि कई स्कूल ऐसे हैं जो गाइडलाइंस को सही से फॉलो नहीं कर रहे, वहीं कई स्कूल ऐसे है जो CBSE की जारी की गई गाइडलाइंस को बिलकुल भी फॉलो न करते हुए कई अनौपचारिक एक्टिविटी कर रहे थे। स्कूलों की जांच करने के बाद सीबीएसई की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है और इन स्कूलों को स्कूलों का एफीलिएशन कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही कई स्कूलों को CBSE ने डाउनग्रेड भी कर दिया है।
डमी छात्र कर रहे थे पढ़ाई
इस बारे में सीबीएसई बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज शेयर कर यह जानकारी सभी के साथ साझा की है। CBSE की प्रेस रिलीज में बताया गया कि इन स्कूलों में डमी छात्र पढ़ाई कर रहे थे। इसके अलावा अनुचित छात्रों का कोई रिकॉर्ड भी मेनटेन नहीं किया हुआ है। इस लिस्ट में दो स्कूल राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो-दो स्कूल शामिल हैं। करीबन 20 स्कूल ऐसे हैं जिनता एफीलिएशन कैंसिल किया गया है और दिल्ली, पंजाब औऱ असम के स्कूल को डाउनग्रेड कर दिया गया है। नीचे देखें सूची
[caption id="attachment_149291" align="aligncenter" width="959"] CBSE School[/caption]