ग्रेटर नोएडा में युवकों की दबंगई, ढाबे पर रुके कार चालक से की मारपीट
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:10 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:10 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा बील अकबरपुर गांव के पास श्याम ढाबा पर रुके कार चालक के साथ ब्रेजा कार सवार 3 युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त के दोस्त ने थाना दादरी में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या है पूरी घटना
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के ग्राम कलोंदा निवासी वाहिद खान अपनी किया सेल्टो कार से पंजाब के लिए जा रहा था। वह बील अकबरपुर गांव के पास श्याम ढाबे पर पानी की बोतल लेने के लिए रुका। इस दौरान पीछे से आई ब्रेजा कार में सवार तीन युवकों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। वाहिद खान ने जब इस बात का विरोध किया तो तीनों युवक वहां से चले गए। इसके बाद वाहिद खान अपनी कार लेकर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ चल दिया।
युवक को लाठी डंडों से मारा
एक्सप्रेस-वे से पहले ब्रेजा कार सवारों ने उसकी गाड़ी रुकवा दी और लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने किसी तरह वाहिद खान को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। इस संबंध में पीडि़त के दोस्त मतीन खान ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।