ग्रेटर नोएडा में दिखा अदभुत नजारा, निकाली गयी महाकाली की शोभायात्रा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर कस्बे में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर बुधवार को महाकाली की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ धुमधाम से निकाली गयी। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर में महाकाली की शोभायात्रा खुर्जा रोड़ से प्रारंभ होकर मेन चौराहा, टप्पल रोड़, पुरानी अनाज मंडी, आजाद चौक, नई अनाज मंडी से झाझर रोड़ होते हुए श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर, बाबा टहनी वाले आश्रम पर बैंड बाजों के साथ धूमधाम से पहुंची। यात्रा में मुख्य रूप से श्री महाराजा अग्रसेन का डोला, काशी विश्वनाथ की झांकी, भगवान श्रीराम की झांकी, श्री खाटू श्याम जी का डोला के अलावा सुन्दर-सुन्दर झांकियों ने हजारों लोगों का मनमोह लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ भाकियू भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गर्ग बागपुरिया व भाजपा नेता हिमांशु मंगला ने किया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका खुर्जा की चेयरमैन के पति भगवान दास सिंघल व नगर पंचायत जेवर के पूर्व चेयरमैन धर्मेन्द्र अग्रवाल मौजूद थे।
होगा कवि सम्मेलन
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर गुरुवार रात को कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मधुबन आर्ट विक्की सुनेजा दिल्ली द्वारा बाबा टहनी वाले आश्रम पर किया जायेगा जिसमें देश के जाने पहचाने नामचीन कवि सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आर्दश नगर पंचायत जटटारी के चेयरमैन प्रदीप बंसल मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी सम्मेलन के आयोजक भाजपा नेता रवि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती को पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र तथा जेवर कस्बे में धूमधाम से मनाया जाता है। इस भव्य यात्रा के दौैरान ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अदभुत नजारा नजारा देखने को मिला। ग्रेटर नोएडा के कलाकारों द्वारा सजाई गई झांकियों की शोभा बेहद आकर्षक लग रही थी।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।