स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा हुई दर्दनाक हादसे का शिकार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:36 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:36 PM
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल ग्रेटर नोएडा में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी दादरी रोड पर स्कूल जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
Greater Noida News
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र का है। जहां ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी दादरी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही जान चली गई। ग्रेटर नोएडा के नटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) के पटाड़ी गांव के रोड पर सुबह स्कूटी से छात्रा अपने स्कूल जा रही थी।
स्कूल जा रही थी छात्रा
ग्रेटर नोएडा की मरने वाली छात्रा की पहचान मनेहा शाह पुत्री राकेश कुमार निवासी हनुमानपुरी से हुई है। जब बुधवार 1 मई को छात्रा स्कूल जा रही थी, तब वो इस दर्दनाक सड़क हादसा के शिकार हो गई। ग्रेटर नोएडा के इस हादसे के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं ग्रेटर नोएडा की मरने वाली छात्रा DAV स्कूल एनटीपीसी (DAV School NTPC) की बताई जा रही है।
Greater Noida News
पुलिस ने की कार्रवाई शुरू
ग्रेटर नोएडा के इस घटना के बाद पुलिस बल पूरे इलाके में तैनात है। ग्रेटर नोएडा की मरने वाली छात्रा भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को औक उस ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। Greater Noida News