ग्रेटर नोएडा में ठेकेदार पर ठोका 25 हजार का जुर्माना
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:49 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:49 AM
Greater Noida : इन दिनों ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में एक ठेकेदार द्वारा साफ-सफाई को लेकर लापरवाही किया जा रहा था जिसके बाद ग्रेटर नोएडा के प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना ठोक दिया है।
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने काम साफ-सफाई को लेकर कामचोरी करने वाले एक ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार पर जुर्माना ठोकने के अलावा वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने सुपरवाइजर का एक दिन वेतन काटने के भी निर्देश दिए हैं।
सफाईकर्मी सुपरवाइजर से थे नाराज
बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह को निरीक्षण के दौरान 130 मीटर सर्विस रोड पर गंदगी नजर आई। सफाईकर्मी व सुपरवाइजर भी नदारद दिखे, जिसके चलते संबंधित फर्म एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल प्रा. लि. पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद वरिष्ठ प्रबंधक सिग्मा वन पहुंचे। वहां कुछ सफाईकर्मी और सुपरवाइजर के बीच नाराजगी चल रही थी। जिसके चलते उन्होंने साफ-सफाई का काम रोक दिया था। इसके बाद चेतराम सिंह ने बातचीत कर दोनों के बीच सुलाह कराया और सफाई कार्य को फिर से शुरू कराया।