ग्रेटर नोएडा के तालाबों के आस-पास लगाए जाएंगे 5 हजार वृक्ष, बदलेगी तस्वीर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:39 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:39 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के गांवों में स्थित 10 तालाबों का जीर्णोद्धार जल्द होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के प्रयास से रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली की तरफ से दस तालाबों को गोद लिए जाने के लिए आवेदन किया गया । हाल ही में इन 10 तालाबों के लिए प्राधिकरण की तरफ से एनओसी जारी कर दी गई है। इनमें से 5 तालाबों का जीर्णोद्धार करवाने को जिम्मेदारी वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार को और शेष 5 तालाबों के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह को दी गई हैं।
ये 10 तालाब ग्राम सैनी, भनोता, भोला रावल , धूम मानिकपुर, खेड़ी, कुलीपुरा, गिरधरपुर, पचायतन, रौनी और चीरसी में स्थित हैं। रोटरी क्लब की तरफ से बताया गया है कि प्रत्येक तालाब के आसपास 5000 वृक्ष लगाए जाएंगे। उनका एक साल तक रखरखाव किया जाएगा। पानी को साफ करने के लिए प्राकृतिक निस्पंदन प्रक्रिया (natural filtration process) को अपनाया जाएगा। तालाब के पानी को साफ करने के लिए ओजोन जेनरेटर की स्थापना की जाएगी। जलाशय के आसपास का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अगर तालाब के आसपास 5000 वृक्ष लगाना संभावना न हुआ तो प्राधिकरण की तरफ से चिन्हित भूखंड पर यह वृक्ष लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली के इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों से तालाबों के जीर्णोद्धार के कार्य में सहयोग करने की अपील की है।