ग्रेटर नोएडा की व्हाइट ऑर्चिड सोसायटी के एओए की मान्यता हुई निरस्त
Greater Noida
Greater Noida
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:15 PM
Greater Noida
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:15 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी-2 में व्हाइट ऑर्चिड एपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) को डिप्टी रजिस्ट्रार (फम्र्स, सोसाइटीज एवं चिट्स गाजियाबाद) ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। आरोप है कि उक्त एओए (AOA) का गठन अवैध रूप से किया गया था। स्वयं भू एओए द्वारा कोई चुनाव नहीं कराए गए। शिकायत व प्रेषित साक्ष्यों के आधार पर डिप्टी रजिस्टार ने तत्काल प्रभाव से एओए को निरस्त कर दिया है। एओए की मान्यता निरस्त होने के बाद सोसायटी वासियों में खुशी का माहौल है।
व्हाइट ऑर्चिड सोसायटी का आरोप
व्हाइट ऑर्चिड सोसायटी एओए पर आरोप है कि इस अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पिछले 10 महीने के अंदर सोसायटी का पूरा मेंटेनेंस का पैसा गबन कर लिया है तथा उसका कोई भी हिसाब नहीं दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मेंटेनेंस का पैसा कई ऐसे कामों में इस्तेमाल हो रहा है जिसकी सोसायटी को कोई जरूरी प्रतीत नहीं हो रही है। जैसे कि पुराने कॉमन एरिया टाइल्स को उखाड़ कर वापस बिल्डर के द्वारा छोड़े हुए पुराने टाइल्स को लगा देना तथा पुराने स्विमिंग पूल को तोडक़र फिर से बनवाना इत्यादि।
इस सम्बंध में दिनेश सक्सेना व अन्य ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र डिप्टी रजिस्टार ऑफिस में दिया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि सुधीर कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एओए सभी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया आरंभ नहीं की गई न ही जीबीएम बुलाई गई। Greater Noida