किसान नेता राकेश टिकैत की सरकार को बड़ी चेतावनी, होगा बड़ा आंदोलन
rakesh tikait
Greater Noida
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:08 PM
Greater Noida
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:08 PM
Greater Noida : नोएडा, ग्रेटर नोएडा के किसान संगठनों के आहवान पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर बडी महापंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में किसानों का हुजूम उमड़ा। महापंचायत में पहुंचे किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि प्राधिकरण और सरकार किसानों को उनका हक दें, नहीं तो एक लम्बी लड़ाई लड़ी जाएगी और इस बार सभी किसान संगठन एकजुट होकर लड़ेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।
किसानों ने की महापंचायत
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से प्रभावित किसानों ने आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर महापंचायत की। इस महापंचायत में गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ व आगरा सहित 20 जिलों के किसान शामिल हुए। महापंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने की।
राकेश टिकैत की सरकार को चेतावनी
मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्राधिकरण पिछले कई वर्षों से किसान संगठनों को बहका रही है। सरकार इन संगठनों को बांटना चाहती है। सरकार किसान संगठनों को तोडऩे में लगी हुई है। क्षेत्र के किसान 10 प्रतिशत विकसित भूमि और 64 प्रतिशत बढ़े हुए मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि अब सभी किसान संगठन एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लम्बी चलेगी और यहां की कमेटी आगे की रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा कि देश में और भी किसान संगठन बनेंगे जो अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि अब किसान एकजुट होकर सरकार व प्राधिकरण से लोहा लेंगे। Greater Noida