विज्ञापन
UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्ष के 1182 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 7 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे। जानें योग्यता, आयु सीमा, पीईटी स्कोर, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने युवाओं के लिए एक और बड़ी सरकारी भर्ती का ऐलान कर दिया है। आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती में कुल 1000 पद सामान्य चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 182 पद विशेष चयन के तहत भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका भी मिलेगा। उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
आयोग ने साफ किया है कि इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पीईटी 2025 परीक्षा दी हो। पीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का पीईटी 2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य, उससे कम या नकारात्मक होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। आयोग की यह प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित मानी जा रही है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को नौकरी पाने का बेहतर अवसर मिलेगा।
सामान्य चयन के 1000 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 402 पद तय किए गए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 210 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 16 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 272 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 100 पद आरक्षित किए गए हैं।
वहीं विशेष चयन के 182 पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 8 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 156 पद निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कृषि विज्ञान में स्नातक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर संचालन में डोएक ट्रिपल सी प्रमाण पत्र भी जरूरी रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है। कम शुल्क होने के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन करने की संभावना जताई जा रही है।
आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सावधानी के साथ प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन