पैदा होने से पहले ही बच्चे बन जाते है कैदी, इस देश में है यह कानून
America
GK
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:49 PM
GK
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:49 PM
America : क्या आपने कभी सुना है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को भी सजा हो सकती है? जी हां, एक ऐसा देश है जहां गर्भवती महिला के अपराध की सजा उसके बच्चे को भी दी जाती है, और वह जेल में अपनी जिंदगी बिताता है, चाहे वह जन्म ले चुका हो। यहां तक कि अगर बच्चा जेल में जन्म लेता है, तो उसे भी कड़ी सजा का सामना करना पड़ता है। यह अजीबो-गरीब कानून मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में है।
गर्भपात पर प्रतिबंध
अल सल्वाडोर में गर्भपात पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, और यदि कोई महिला किसी अपराध में दोषी पाई जाती है और गर्भवती है, तो उसे कठोर सजा दी जाती है। यहां तक कि अगर कोई महिला अनजाने में या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण असमय प्रसव करती है, तो उसे और उसके बच्चे को भी कानून के तहत सजा दी जाती है। कई महिलाओं को बिना किसी गंभीर अपराध के जेल में डाल दिया जाता है, क्योंकि उन्हें गर्भपात या असामान्य प्रसव के चलते 'हत्या' का दोषी ठहराया जाता है।
बच्चें को भी मिलती हैं सजा
अगर किसी महिला का बच्चा जेल में पैदा होता है, तो वह भी जीवन भर कैद की सजा भुगतता है। जेल में न तो स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं और न ही बच्चों को शिक्षा दी जाती है। ऐसे में ये बच्चे एक कैदी की तरह अपना जीवन बिताते हैं। अल सल्वाडोर में गर्भपात की पाबंदी महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसके कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से भारी दबाव का सामना करना पड़ता है। अक्सर महिलाओं को प्रसव के दौरान किसी समस्या के कारण अपराधी बना दिया जाता है, और उन पर हत्या का आरोप तक लगा दिया जाता है। America