गाजियाबाद में बॉयलर फटने से तेज धमाका, तीन श्रमिकों की मौत
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:55 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:55 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद की एक फैक्टरी में बड़ा हादसा हुआ है। गाजियाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट फैक्टरी में आज सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक श्रमिक घायल हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक मुलरूप से पिलखुवा निवासी अनमोल पंसारी की नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में पेपर को बेलने वाले लोहे के रोल्स पर रबर चढाई जाती है। बृहस्पतिवार रात की शिफ्ट में चार श्रमिक योगेंद्र, अनुज, अवधेश और लक्की काम कर रहे थे। फैक्टरी में आज सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया।
बॉयलर की चपेट में आकर योगेन्द्र चौधरी (48 वर्ष) निवासी गांव मुकीमपुर थाना भोजपुर, अनुज (27 वर्ष) निवासी कृष्णानगर मोदीनगर व अवधेश कुमार (21वर्ष) निवासी जहांगीरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्वनगर की मौके पर मौत हो गई,जबकि लक्की निवासी गांव सुहाना थाना निवाड़ी घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होने हंगामा करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा देने और और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं की जाएगी तब तक शव नहीं उठाने दिए जाएंगे।
Ghaziabad News :
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि फैक्टरी में हुए हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और एक श्रमिक घायल हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। Ghaziabad News :ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।