दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हाल बेहाल, गाजियाबाद में भीषण जाम
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:42 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:42 PM
Ghaziabad News : दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें पानी से लबालब हो गई। जलभराव के कारण कई इलाकों में जाम लग गया। जिससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद में सुबह हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया जिस वजह से गाजियाबाद के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया।
बारिश के बाद लगा लंबा जाम
मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने के संकेत दिए हैं।
ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर, राजाधानी में आज हुई भारी बारिश के बाद मिंटो रोड पर अंडरपास में पानी भर गया, जिसके बाद एक ऑटो पूरी तरह डूबा नजर आया। गाजियाबाद में सुबह करीब छह बजे से हो रही बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया है। इस वजह से करहेड़ा रोटरी से यूपी गेट की तरफ जाने वाले एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गया। इंदिरापुरम सीआईएसएफ-कनावनी रोड़ से लेकर ऊपर एलिवेटेड रोड तक जाम से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
हिंडन क्षेत्र का सबसे बड़ा बृज विहार का नाला कूड़े से भरा हुआ है।
मंगलवार सुबह डेढ़ घंटे बारिश के बाद जलभराव हो गया। जब लोग घर से बाहर निकले तो सडक़ें जलमग्न नजर आईं। जीटी रोड पर अर्थला, मोहन नगर सहित कई जगह पर पानी भर गया। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सौर ऊर्जा रोड पर पानी भर गया। कामगारों को फैक्ट्री पहुंचने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रांस हिंडन की राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, भोपुरा, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, श्याम पार्क, गरिमा गार्डन, करेहड़ा, इंदिरापुरम का शक्ति खंड, ज्ञान खंड, वैभव खंड, नीति खंड में जगह-जगह पानी भरा रहा। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर नोएडा सेक्टर 63 छिजारसी के पास एनएच-9 पर लगे जाम में फंसे वाहन। इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर पानी भर गया। मोहन नगर तिराहा पर जलभराव हो गया। नगर निगम ने कई जगह पंप लगाकर पानी निकाला। लोग नगर नगर निगम को फोन कर शिकायत करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। जलभराव के कारण सुबह में जीटी रोड पर जाम लगा रहा। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।