सोशल मीडिया पर नाबालिग को दोस्ती करना पड़ा भारी, हुआ खौफनाक अंजाम
Greater Noida News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:11 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:11 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में 13 साल की मासूम के साथ रेप जैसी गंदी हरकत को अंजाम दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने सदमे में आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है पीड़िता इस घटने के बाद से बहुत ही आहत थी, इस बीच नाबालिग फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की के मर जाने के बाद से उसके परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।
Ghaziabad News
आपको बता दें इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों में भी खासी नाराजगी है। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंच कर उसका पूरा जायजा लिया। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गाजियाबाद के थाना मोदीनगर में 13 साल की बच्ची से रेप की शिकायत पुलिस को मिली थी। बच्ची को 25 साल का युवक बीती 17 जून को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां जाकर उसने इस गंदी हरकत को अंजाम दिया है। बच्ची के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि बच्ची घटना के बाद से डरी सहमी हुई थी। उसके माता-पिता ने उसके साथ हुई घटना के बारे में जानना चाहा, तब जाकर लड़की ने अपने साथ हुई रेप की वरदात के बारे में बताया। जिससे सुनने के बाद लड़की के माता-पिता के होश उड़ गए
सोशल मीडिया के चक्कर में फांसी थी
दरअसल इस मामले में कहा जा रहा है कि पीड़ित बच्ची इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी के साथ संपर्क में आई थी। इस घटना को सुनने के बाद बच्ची के परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। वे तुरंत बच्ची के साथ थाने पहुंचे और मामले की शिकायत कराई।
लड़की ने किया सुसाइड
खबरों के मुताबिक रेप की घटना से आहत नाबालिग ने 20 जून को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब बच्ची को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उतारकर बेसुध हालत में प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद के मोदीनगर पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो जिस होटल में रेप हुआ, वहां के दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई। गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस ने होटल मालिक को पूछताछ कर उसे भी हिरासत में ले लिया है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। Ghaziabad News