दागदार हुई गाजियाबाद पुलिस, वर्दीधारी संग अर्धनग्न हालत में पड़ी मिली महिला, हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:28 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:28 AM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की सड़कों पर उस वक्त लोगों का भीड़ जमा हुई। जब एक कार में अर्धनग्न हालत में एक युवती और उससे बड़ी उम्र का वर्दीधारी बेसुध पड़े मिले। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो देखते ही देखते काफी तेजी से वायरल हो गया। दोनों को इस हालत में देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है।
गाजियाबाद की सड़कों पर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा
वायरल हो रहा वीडियो गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की वर्दी में ड्राइविंग कर रहे शख्स ने अपनी कार को डिवाइडर में ठोंक दिया। जब आसपास के लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए फिर क्या था लोगों ने जमकर हूटिंग शुरू कर दी। खबरों की मानें तो वहां मौजूद लोगों ने देखा कि ड्राइविंग सीट पर बैठा वर्दीधारी नशे में पूरी तरह से धुत था वहीं पीछे की सीट पर बैठी एक अर्धनग्न युवती भी शराब के नशे में चूर थी। देखें वीडियो...
[video width="480" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/Ghaziabad-Viral-Video-2.mp4"][/video]
नशे की हालत में की गाली गलौज
बताया जा रहा है कि जब भीड़ ने अपने-अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो गिरते-पड़ते युवती कार के अंदर घुसी और अपने कपड़े पहनकर लोगों से गाली गलौज करने लगी। युवती का का ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। युवती भड़कती हुई कार से बाहर निकली और लोगों को वीडियो बनाने से रोकने लगी। फिलहाल वीडियो संज्ञान में आने के बाद गाजियाबाद पुलिस उपायुक्त ने कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें एक कार सड़क किनारे खड़ी है। जिसमें वर्दीधारी और एक युवती बेसुध अवस्था में नशे की हालत में लग रहे हैं। इस वीडियो में प्रदर्शित गाड़ी नंबर के आधार पर उक्त गाड़ी की तलाश और अन्य आवश्यक कार्रवाई थाना विजयनगर पुलिस कर रही है। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।