कबूतर पकड़ने के चक्कर में युवती चौथी मंजिल से नीचे जा गिरी
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:16 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:16 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद में कबूतर पकड़ने के चक्कर में एक युवती चौथी मंजिल से नीचे गिर गई।चौथी मंज़िल से नीचे गिरने पर युवती चोटिल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवती डेढ़ महीने पहले बिहार से ग़ाज़ियाबाद अपनी बहन के घर रहने आई थी । युवती के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन में स्थित गौरी शंकर पार्क सोसाइटी में रहने वाले विचित्र भूषण दास ने बताया कि उनकी पत्नी रूबी दास ने पढ़ाई करने के लिए डेढ़ माह पूर्व भागलपुर बिहार में रहने वाली अपने मौसेरी बहन सुकुर मुनी (18) को गाजियाबाद बुलाया था। विचित्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उनकी साली सुकुर मुनी सोसाइटी की छत पर पक्षियों के लिए दाना डालने गई थी। उसी दौरान वह छत पर बांस पर बैठे एक कबूतर को पकड़ने का प्रयास करने लगी। अनियंत्रित होकर सुकुर मुनी सोसाइटी की छत से नीचे गिर गई ।सुकुर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उसकी हालत में सुधार है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।