गाजियाबाद में टप्पेबाजी गिरोह में शामिल तीन सिपाही गिरफ्तार
Noida News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:40 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:40 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ मिलकर 12 लख रुपए की टप्पेबाजी करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने तीन सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
टप्पेबाजी करते पकड़े गए तीन सिपाही
आपको बता दें कि जनपद मेरठ के कठोर थाना क्षेत्र का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश नदीम इलाके में टप्पेबाजी कर रहा है। इस हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ आगरा हापुड़ और गाजियाबाद में तैनात कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बीते दिनों गाजियाबाद में 10 से 12 लख रुपए की टप्पेबाजी की गई थी। इस मामले की जांच कर रही गाजियाबाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि नदीम विदेशी पैसे को बदलने का भी काम करता है। गिरफ्तार किए गए लोगों से 8 लाख बरामद हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने जिन सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। उनमें गाजियाबाद डायल 112 में तैनात सिपाही संजय, आगरा में तैनात सिपाही सचिन शर्मा तथा हापुड़ में तैनात सिपाही अनिल शामिल है। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।