गाजियाबाद की फेमस स्वीट शॉप के समोसे में मिला ये जीव, ग्राहकों ने किया हंगामा
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
Ghaziabad News : अगर आप बाहर का खाना खाते है तो थोड़ा सावधान हो जाए। अब हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जिससे सुनने के बाद आप शायद चटकारे लेकर खाने वाले समाेसे खाना ही भूल जाएंगे। गाजियाबाद के फेमस मिठाई शॉप से खरीदे गए समोसे में ऐसी चीज निकल है, जिसके बाद दुकान के बाहर भारी बवाल मच गया। इतना ही नहीं लोगों ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया।
आपको बता दें कि हंगामे की सूचना पर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को सूचित किया गया, जिसने दुकान से समोसे के सैंपल ले लिए हैं। विभाग के अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[video width="360" height="640" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/o087HuiPUaBTJNgb.mp4"][/video]
क्या है पूरी घटना? Ghaziabad News
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र न्याय खंड इलाके में रहने वाले अमन कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने पास में मौजूद नामचीन मिठाई की दुकान से 4 समोसे खरीदे थे। लेकिन जैसे ही अमन ने समोसा खाने के लिए तोड़ा तो उसके अंदर मेंढक की टांग जैसी कुछ चीज दिखाई दी। जिसे देख उसका मन खराब हो गया। इसके बाद अमन ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और दुकानदार के पास कुछ लोगों के साथ पहुंचा। जब अमन दुकानदार से शिकायत की तो वह इस बात को अनदेखा करने लगा। फिर अमन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को भी इस पूरे मामले की खबर कर दी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद बढ़ता हुआ देख पुलिस द्वारा दुकानदार रामकेश के खिलाफ 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने लिए समोसे के सैंपल
वहीं सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा इस मिठाई की दुकान से समोसे के सैंपल्स ले लिए। मामले में विभाग के अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि शिकायत पर दुकान से समोसे के सैंपल जमा किए गए हैं। साथ ही इस मामले में दुकानदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।