गाड़ी का सनरूफ खोलकर रील बना रहे थे युवक, अचानक कैब चलाक पर कर दिया हमला
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:56 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:56 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दबंगों की दबंगई देखने को मिली। जहां सनरूफ खोलकर वीडियो बना रहे कार सवार पांच युवकों ने एक कैब चालक को बेरहमी से पीटा। उसका कैब चलाक की गलती बस इतनी थी कि वह उन पांच युवकों की कार से अपनी गाड़ी आगे ले गया था।
Ghaziabad News
इस बात दंबगों ने अपनी गुंडागर्दी दिखानी शुरू कर दी। उस कैब चलाक को लाठी डंडों से बूरी तरह मारा और उसका सिर फोड़ दिया। साथ ही दंबग युवक कैब में तोड़फोड़ कर चाबी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कार सवार युवक सनरूफ खोलकर बना रहे थे वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार विशाल उर्फ नारायन प्रताप ने दर्ज कराई FIR में बताया कि किसी ने फोन किया कि बुआ का लड़का अभय चौहान कार से साहिबाबाद से सेक्टर 62 नोएडा जा रहा था। शनिवार की आधी रात को करीब 12:30 बजे सीआईएसएफ कट के पास टाटा नेक्सान कार सवार युवक सनरूफ खोलकर वीडियो बना रहे थे।
लाठी-डंडे से हमला कर फोड़ा सिर
वहीं अभय ओवरटेक कर आगे निकला। यह बाद कार सवार युवकों बहुत बूरी लगी और वह गुस्से में लाला हो गए। उन्होंने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। लाठी डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। आरोपित भागते हुए उनकी कार की चाबी लेकर फरार हो गए।
[video width="480" height="848" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/koYN2FfBOLhSa_NG.mp4"][/video]
पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
इस घटना की वीडियो राहगीरों ने बना ली। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना पाकर पुलिस (Sahibabad Police) मौके पर पहुंची और अभय को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी ओर से इंदिरापुरम कोतवाली में पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। Ghaziabad News