गाजियाबाद में तूफान का कहर, परिवार पर गिरी छत, फिर हुआ ये...
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:08 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:08 AM
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तेज तूफान का कहर देखने को मिला। जहां शुक्रवार रात आंधी तूफान के बीच मकान की छत गिरने से परिवार पर मुसीबत आ गई। दरअसल तेज तूफान के कारण एक घर की छत अचनाक गिर गई, इस घटना में 4 साल के मासूम की मौत हो गई, वहीं परिवार के बाकी लोग बूरी तरीके से घायल हो गए हैं। बता दें घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कैसे हुई घटना?
यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुदामापुरी इलाके की है। जहां शुक्रवार देर रात घर की छत अचानक सोते हुए परिवार के ऊपर गिर गई। इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम सा मच गया। उत्तर प्रदेश के इस सोते हुए परिवार पर मानो आफत सी टूट गई हो। इस घटना में 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं बच्चे के माता अमित और मां राधा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन छत गिरने की वजह अभी तूफान ही बताई जा रही है।
Ghaziabad News
तेज-तूफान के कारण गिरी छत
आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में आए आंधी तूफान शुक्रवार यानी 10 मई को कहर मचाया है। खबर है कि इस तूफान में 23 लोग घायल हो गए है। जबकि पेड़ गिरने की वजह से दो लोगों मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घायल परिवार यहां पर किराए के घर में रहते थे। ऐसा शक है कि घर की छत पहले से ही खस्ता हालत में थी, जिसकी मरम्मत का काम वक्त रहते नहीं हुआ। तेज आंधी-तूफान के कारण जर्जर छत हवा के दबाव को सहन नहीं कर पाई और गिर गई। Ghaziabad News