शर्मनाक! रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई नाबालिग, 4 महीने के मृत बच्चे को दिया जन्म
Uttar Pradesh News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:04 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:04 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने रेप किया, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी। अब खबर आ रही है नाबालिग लड़की ने चार महीने के मृत बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है इस बात की खबर लड़की के परिजनों को थी, लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। वहीं अस्पताल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरी घटना? Ghaziabad News
मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने 21 साल के एक व्यक्ति को नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस वारदात में युवती गर्भवती हो गई थी और उसका पिछले महीने गर्भपात हो गया। पुलिस ने यह भी बताया कि साहिबाबाद इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल के जारिए हमें इस पूरी घटना की जानकारी मिली है। पीड़िता उसी अस्पताल में भर्ती थी। युवती के साथ जिसने यह गंदी हरकत की है वह आरोपी उसकी दूर की चचेरी बहन है। बुलंदशहर से शादी में शामिल होने आया था।
आरोपी लगता है पीड़िता का चचेरा भाई
एक रिपोर्ट के अनुसार रेप करने वाला दरिंदा चार महीने पहले बुलंदशरहर के अगौता गांव से एक शादी समारोह में आया था और पीड़िता के परिवार के साथ रह रहा था। आरोपी ने तभी नाबालिग के साथ यह गंदी हरकत कर डाली। जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। इस मामले में साहिबाबाद के एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया, "11 जुलाई को किशोरी ने चार महीने के मृत बच्चे को जन्म दिया। इस संबंध में पुलिस को साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल से खबर मिली है।
परिजनों ने पुलिस को नहीं दी जानकारी
इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए "पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता से संपर्क किया लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने या कोई शिकायत दर्ज कराने से माना कर दिया। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बलात्कारी की पहचान की। बीती 13 जुलाई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक FIR दर्ज की गई थी। रविवार शाम को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।