पूरी-सब्जी वाले के दुकान पर 10 घंटे तक छापा, लाखों की टैक्स चोरी
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:41 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:41 PM
Ghaziabad News : यूपी के गाजियाबाद के एक पूरी-सब्जी वाले की दुकान पर राज्यकर विभाग ने छापा मारा है। जिसमें टीम को 17.85 लाख की टैक्स चोरी (GST) पकड़ी गई है। दुकान पर राज्यकर द्वारा मारे गए छापे में और भी कई जानकारी सामने आई है।
Ghaziabad News
दिल्ली से सटे एनसीआर के गाजियाबाद के मालीवाड़ा चौक पर सैंया जी पूरी-सब्जी वाले की फेमस दुकान है। गुरुवार को यूपी राज्यकर विभाग की टीम ने टैक्स चोरी को लेकर दुकान और घर पर छापा मारा। इस दौरान छापे में 17.85 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। इस छापे के लिए जीएसटी टीम को करीब एक महीने लग गए। इसके लिए टीम द्वारा एआई टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया।
एसओपी हुआ जारी
इस छापेमारी को लेकर जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त दिनेश मिश्रा ने बताया कि टीम द्वारा कंपाउंड स्कीम की जांच के लिए एसओपी जारी हुआ है। एसओपी के नियमों पर एआई टूल्स का प्रयोग करते हुए जीएसटी टीम ने गाजियाबाद के मालीवाड़ा चौक स्थित सैंया जी पूरी वाले को चिह्नित किया। चिह्नित करने के करीब 1 महीने बाद पाया गया कि सैंया जी पूरी वाले एसओपी स्कीम के मानको पर सही नहीं हैं।
सैंया पूरी वाले के यहां पड़ा पुलिस का छापा
गाजियाबाद के फेमस सैंया जी पूरी वाले के यहां पड़े छापा करीब 10 घंटे तक चला। गुरुवार को पड़े छापे में पहले डेटा एनालिसिस में ढेरों कमी पाई गई थी। जिसके बाद एसआईबी द्वारा फर्म पर छापेमारी हुई। जिसके बाद आठ अधिकारियों की टीम ने सैंया जी पूरी सब्जी वाले के यहा छापा मारा। जहां कंपाउंड स्कीम की आड़ में दुकानदार कम टैक्स दे रहा था। छापेमारी के बाद जब सभी आंकड़ों को मिलाया गया तो पता चला कि 17.85 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई।