गाजियाबाद की झुग्गियों में तांडव मचाने वाले पिंकी चौधरी को पुलिस ने धर दबोचा, लगेगा NSA
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:09 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:09 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हिंदू संगठन ने रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों पर हमला कर किया था। वहां रहने वालों लोगों को बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर उनकी झुग्गियां जला दी गई और उनके साथ मारपीट की गई। 10 अगस्त को हुए इस हादसे के बाद गाजियाबाद पुलिस इस हमले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र शर्मा उर्फ पिंकी चौधरी उर्फ पिंकी भैया की तलाश में जुटी थी। अब खबर है कि गाजियाबाद पुलिस ने इस पिंकी चौधरी की सारी हेंकड़ी निकाल दी। गाजियाबाद में झुग्गियों में रह रहे लोगों के साथ मारपीट के आरोप में पिंकी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पिंकी चौधरी पर लगेगा NSA
आपको बता दें कि इस बदमाश के खिलाफ अकेले गाजियाबाद के ही अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें गैंगस्टर और गुंडा के मामले भी शामिल हैं। करीब एक साल से उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। इसके बावजूद पिंकी चौधरी की अकड़ कम नहीं हुई। लेकिन गाजियाबाद पुलिसइसे बख्शने वाली नहीं। पुलिस ने पिंकी चौधरी के खिलाफ एनएसए लगाने की तैयारी कर ली है। दरअसल सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोपी पिंकी चौधरी सीधा पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कह रहा था कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहा अत्याचार 24 घंटे के अंदर बंद नहीं हुए तो वह देश भर में बांग्लादेशियों को छोड़ेगा नहीं। इसके बाद 24 घंटा पूरा होते ही यह बदमाश ने अपने साथियों के साथ झुग्गियों में पहुंचा और वहां रह रहे लोगों पर लाठियां बरसाते हुए तोड़फोड़ की और उनकी झुग्गियों को आग लगा दी।
[video width="720" height="1280" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/Z6ntkznfk_haiBjk-1.mp4"][/video]
वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन Ghaziabad News
जब इस घटना का वीडियो आरोपी ने बनाकर सोशल मीडिया में डाला तो पुलिस भी हरकत में आ गई। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मधुबन बापूधाम थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत बलवा, मारपीट, धर्म विशेष पर टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं अब पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की फाइल खोल दी है। गाजियाबाद के हिस्ट्रीशीटर पिंकी चौधरी के खिलाफ दिल्ली में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस बदमाश ने कैमरे के सामने जेएनयू के छात्रों को कम्युनिष्ट बताकर मारपीट की थी। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।