हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मारपीट, दी धमकी
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:58 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:58 AM
Ghaziabad News : नोएडा शहर से सटे गाजियाबाद जिले में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व उनके बेटे समेत 6 लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थाना साहिबाबाद क्षेत्र के सेक्टर-3 में स्थित वेद होम सोसाइटी में जीडीए अधिकारी और सोसाइटी निवासियों के साथ मारपीट की है। इस घटना के बाद सोसाइटी निवासियों में रोष है। उन्हें अपनी जान का खतरा है।
क्या है पूरा मामला
थाना साहिबाबाद क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित वेद होम सोसाइटी के निवासी कमलेश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 27 मई 2024 को दोपहर 2 बजे जीडीए के कुछ अधिकारी उनसे कुछ पूछताछ के लिए आए थे। अधिकारियों ने उन्हें नीचे पार्किंग स्थल में बुलाया। कमलेश्वर व जयप्रकाश तोमर जैसे ही बिल्डिंग के नीचे पहुंचे तो पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र तोमर अपने बेटे व तीन-चार साथियों के साथ आए और आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जीडीए अधिकारियों के विरोध करने के बाद उन्होंने जीडीए अधिकारी के साथ भी बदसलूकी कर उन्हें भगा दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। सोसायटीवासी जब दोनों को बचाने के लिए नीचे पहुंचे तो उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी गई।
Ghaziabad News
कौन है पिंकी चौधरी
सोसाइटी में घुसकर जीडीए के अधिकारी और निवासियों के साथ बदसलूकी करने वाले पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र तोमर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पहले भी कई मामलों में विवादित रहे हैं।
पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके बेटे समेत 6 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। Ghaziabad News